iPhone 12 हो सकता है अब तक का सबसे दमदार स्मार्टफोन, MacBook Pro जैसे होंगे फीचर्स
टेक्नोलॉजी कंपनी Apple इस साल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन सीरीज iPhone 12 को सबसे दमदार स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर सकता है। इसमें MacBook Pro की तरह ही कई दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। पिछले दिनों ही Apple iPhone 2020 या iPhone 12 सीरीज के बारे में कई फीचर्स सामने आए हैं, जिनमें इस स्मार्टफोन के 5G फीचर्स, कैमरा सेंसर्स आदि को स्पॉट किया गया है। फोन में A14 बायोनिक चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कि इस साल लॉन्च हुए iPhone 11 सीरीज में इस्तेमाल हुए प्रोसेसर से बेहतर होगा। हालांकि, इसके प्रोसेसर के बारे में जानकारी साल की दूसरी छमाही में मिल सकती है। MacWorld की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले A14 बायोनिक चिपसेट प्रोसेसर को 5 nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। इस रिपोर्ट की मानें तो 5 nm एक तरह से फुल मोड प्रोसेस टेक्नोलॉजी होगा, जो कि 7 nm से बेहतर हो सकता है। इसके CPU की परफॉर्मेंस की बात करें तो ये सिंगल कोर मोड में 1,600 तक स्कोर कर सकता है। इसमें हाई पीक वाले क्लॉक स्पीड और आर्किटेक्चरल इंप्रूवमेंट देखने को मिल स...